₹9,000 करोड़ का IPO — पर Company को एक रुपया नहीं! कैसे?

20 Nov 2026 · YouTube पर देखें

पूरी बात पढ़ें — हिंदी

0:00 एक company ने सिर्फ़ तीन महीनों में ₹136 करोड़ का मुनाफ़ा कमाया… जबकि पूरे पिछले साल में कमाए थे ₹145 करोड़। तो क्या इस साल मुनाफ़ा चार गुना हो जाएगा? Company है Crystal Crop Protection — जिसका IPO 18 से 20 नवंबर तक खुला है। जवाब है: ज़रूरी नहीं। क्यों? क्योंकि ये company फ़सल की दवाइयाँ और बीज बेचती है। और अप्रैल से जून — खरीफ़ की बुवाई का मौसम है।

0:29 बीज सबसे ज़्यादा इसी समय बिकते हैं। RHP के मुताबिक, इन तीन महीनों में बीज की बिक्री करीब ₹458 करोड़ रही… जबकि पूरे पिछले साल में ₹585 करोड़। सबक? मौसमी कारोबार में, एक तिमाही से पूरे साल का अंदाज़ा नहीं लगाते। किसी company के नतीजों में आप सबसे पहले क्या देखते हैं? Comment में बताइए। पूरी कहानी नीचे दिए video में।

Read it in English

0:00 A company, in just three months, made a ₹136 crore profit... against ₹145 crore in the whole of last year. So will profit be four times this year? It is Crystal Crop Protection, whose IPO is open from 18 to 20 November. The answer: not necessarily. Why? Because this company sells crop-protection products and seeds. And April to June is the kharif sowing season.

0:29 Seeds sell the most at this time. According to the RHP, seed sales in these three months were about ₹458 crore... against ₹585 crore in the whole of last year. The lesson? In a seasonal business, one quarter does not tell you the full year. What do you look at first in a company's results? Tell us in the comments. The full story is in the video below.

Description और sources

IPO दो तरह के होते हैं: fresh issue (नए shares, पैसा company को) और offer for sale (पुराने shares, पैसा बेचने वाले को)। Mahanadi Coalfields का करीब ₹9,000 करोड़ का IPO पूरा offer for sale है — Coal India अपना 10% हिस्सा बेच रही है। Coal India के मुताबिक (16 Nov 2026) ये पैसा कोयले से आगे के कारोबार में लगेगा। MCL के पास Sep 2026 में करीब ₹20,000 करोड़ नकद और bank में जमा थे। पूरा हिसाब: Mahanadi Coalfields IPO — कारोबार, नतीजे, पैसा किसे मिलेगा, dividend, P/E की तुलना, RHP के risk और GMP — इसी channel पर। Sources: Red Herring Prospectus (13 Nov 2026) · Business Standard (16 Nov 2026) ⚠️ सिर्फ़ जानकारी और शिक्षा के लिए; किसी IPO में apply करने या किसी share को खरीदने-बेचने की सलाह नहीं। स्टॉक गुरुजी SEBI registered investment adviser नहीं है। @myStockGuruji · #OFS #IPO #MahanadiCoalfieldsIPO #shorts